Monday, 10 October 2016

प्रेम एक तरफा नहीं..

प्रेम एक तरफा नहीं
प्रतिदान की चीज है
जो आंखों का अामंत्रण
अंतर्मन की चाहत
व स्पर्श की मिठास को पहचान न पाए
सम्मान न दे पाए
अथवा उसके समर्थन में उत्तर न दे पाए
तो प्यार मर जाता है
या घुट कर रह जाता है
क्योंकि किसी को जिन्दा रखने के लिए
उसे अपनी सांसे
गरमी देनी जरूरी
कि बिना प्रतिदान का
प्रतिफल नहीं मिलता..

-Kulina Kumari, 10-10-2016

Sunday, 2 October 2016

जिंदगी तुझे हम नहीं जाने

जिंदगी तुझे हम नहीं जाने
अपने ही मंजिल हम न पहचाने
जिंदगी तुझे हम न जाने

ये नहीं जानूं तू जाएगी कहां
मुझको बहाय ले जाएगी कहां
कब कौन चीज तुझको पसंद हो
कब किस जगह पर तेरा नया घर हो
जिंदगी तेरे कितने हैं ठिकाने
जिंदगी तुझे हम नहीं जाने...

मंजिल कहां मेरी, क्या मेरी चाहतें
रहता खबर नहीं, हम किसके वास्ते
जीवन तेरे राज को जान नहीं पाए
आए ऐसे क्षण सम्हल नहीं पाए
जिंदगी तेरे क्या हैं पैमाने
जिंदगी तुझे हम नहीं जाने...

जब जैसा दिल का फैसला होता है
कभी न कभी उसका फल मिलता है
अच्छे करम की अच्छाई मिले
गंदे करम पे बुराई मिले
जिंदगी कभी मौत के दिवाने
जिंदगी तुझे हम नहीं जाने़.

-कुलीना कुमारी

Saturday, 1 October 2016

छुप जाऊं तो...

कभी छुप जाऊं मैं तो
आश्चर्य न करना दोस्तों
हो सकता किसी को हमारी सच्चाई
पसंद न आई हो और हम गायब कर दिए गए हो

हमने अपने मन की कहने की, की है तमन्ना
पर कितनों को यह अवसर मिला है
कभी दिख न पाऊं तो दुख न करना  दोस्तों
हो सकता किसी को तरीका हमारा
पसंद न आया हो और हम मिटा दिए गए हों

हमें औरों से शिकवा नहीं है
अपनों ने ही राहों में कांटे हैं डाले
जिनके लिए जीते हैं हम
उन्होंने ही मेरे पैरों में बेड़िया हैं डाले

दुख तो है इतना कि जीवन का अर्थ नहीं लगता
जिनके लिए हर गम मंजूर
क्यों उनको हमारी जरा-सी खुशी नहीं दिखता
कभी मेरी निशां न दिखे तो मुझे न ढूंढना  दोस्तों
हो सकता किसी को हमारा ऐसे चलना
पसंद न आया हो और पैर हमारे काट दिए गए हों

छोटा सा बेशक जीवन जीया है
पर प्यार आप सबका इतना मिला है
कि जीने की हसरत बढ़े
सोचूं तमन्ना जब संसार हो अपना
तो कुछ अपने हमारे नहीं तो
जीवन को क्यों व्यर्थ समझें

फिर भी मन को ये पच न रहा
मेरे अपनों ने मेरे संग क्यों ऐसा किया
कभी टूटकर मैं बिखर जाऊं तो अफसोस न करना दोस्तों
जितना भी मिला है इतना मिला है कि आंचल मेरा भर जाए...

सपना यही मैंने देखा शुरू से
कि कुछ ऐसा कर लूं
अपना भी हो एक नाम
जब आपलोग कहे, हम हैं स्पेशल
तो हमको लगे, यही थी, यही थी
यही थी बस चाहत

अब कितना चले, कितना और चलूं
सोचाए नहीं
जितना भी किया, जितना भी मिला
मंजिल नजर से जाए नहीं
अब जीवन से हमको अफसोस न है
न मरने से ही हमें होगा गम
कभी मेरे जाने की खबर आए तो शोक न मनाना  दोस्तों
हम आपकी यादों में हरदम खिलते रहेंगे

-कुलीना कुमारी

Friday, 30 September 2016

पिछले जनम का नाता

तेरा पिछले जनम का नाता है मुझसे
यूं ही नहीं तू मेरा दिल धड़काए

तुम्हें देख कुछ हो जाता है
यूं ही नहीं तुम पे प्यार आए

तेरा प्यार वो मधूर रागिनी
हम तुझमें खोने लगे
तेरी बातें भरी चाशनी
जैसे उसमें हम लिपटने लगे
कोई तार तुमसे जुड़ा सदियों से
यूं ही नहीं असर होता है मुझ पे
तेरा पिछले जनम का नाता है मुझसे...

तेरे पास आकर लगता है जैसे
मंजिल मिल गई
कुछ और नहीं चाहिए
जैसे सबकुछ ही हासिल हुई
मेरा प्राण अटका है तुझमें
यूं ही नहीं लुभाता तू मुझको
तेरा पिछले जनम का नाता है मुझसे...

तेरे पास रहने का
अरमान होता है
जैसे तू भगवान
समर्पण में कल्याण होता है
तेेरी बाजुओं में मेरी हर खुशी
यूं ही नहीं प्यार जताता तू मुझको
तेरा पिछले जनम का नाता है मुझसे...

-कुलीना कुमारी, 30-9-2016

Wednesday, 28 September 2016

मुंह काला करना

पता नहीं किसने प्रेम अथवा सेक्स को घृणित कार्य का दर्जा दिया, तभी तो इस क्रिया को पुरुष द्वारा करने को ‘मुंह काला करना’ कहते हैं। मेरे ख्याल से यह काम जरूर हमारे पूर्वज अथवा महापुरुष का रहा होगा। मगर इससे क्या लाभ हुआ, हमारे पूर्वज के प्रत्यक्ष वंशज पुरुषों ने कहां उनकी इस बात की मान रखी, उनके द्वारा इस उद्घोषना के बावजूद कहां मुंह काला करने का प्रयास छोड़ा, बार-बार और जहां भी जैसे भी उपलब्ध हो पाय, करते ही रहना चाहते हैं। पुरुष का पत्नी के अतिरिक्त रिलेशन इसी बात का प्रतीक।
एक महानुभाव ने यहां तक कहां कि उनके दिल में बहुत जगह और उसमें बसाने के लिए वैराइटी-वैराइटी के महिला के लिए जगह रखे हुए हैं, मैने कहा भी एक महिला बनाम पत्नी को सम्हालना मुश्किल, आप ऐसा क्यों कह रहे मगर नहीं, उन्होंने सरेआम कह दिया कि उनके लिए यह मुश्किल नहीं। और ऐसे एक नहीं, कई महानुभाव जो पत्नी के सामने और परोक्ष में भी कई-कई रिश्ते को स्वीकार करते हैं।

मगर महिला की महानता देखिये, उन्होंने हमारे पूर्वज की इस बात का पूरा मान रखा और इसे आत्मसात करने का हर संभव कोशिश करती रहती है, तभी तो अधिकतर महिला पराये पुरुष से नजर नहीं मिलाती। जो मिलाती भी है वो बेशक नजर मिला ले, मुस्कुरा भी दें, इशारा भी कर दें मगर नही,ं वह आकर पहल नहीं करती। ये अलग बात कि कोई आकर खुद पहल करें, बार-बार ‘उसके लिए’ गिड़गिडाए तो कोई महिला क्या करे, कभी महिला को उस पर दया आ जाय और साथ देदे बस इतना। मगर इससे क्या, वह महिला भी इतनी पावन कि इसके बाद भी यह बात अपने मर्द को नहीं बताएंगी। पराये पुरुष का अपने पति के सामने जिक्र भी नहीं करेंगी।

अधिकतर महिला में यह विशेषता कि वह जिसके साथ रहती है, उसके प्रति पूरी वफा करती है। पिछली बातों को याद अथवा चर्चा के बजाय वह पति के सामने पति का पूरा ध्यान रखती है, समाजिकता भी निभाती है, पति को महत्व देते हुए उसके लिए करवां चौथ जैसे कठिन व्रत भी करती है। जो महिला रिश्तों का पूरा मर्यादा रखें, पति ही नहीं, मां-बाप, भाई-बहन व बच्चों सहित  हर रिश्तेेेे के प्रति व सामने पूरी वफादारी निभाए तो ऐसी महिला कैसे न देवी कहलाए।

मगर पुरुषों की अपवित्रता देखिये। पत्नी के सामने भी परायी महिला को घूरते हैं और उसकी तारीफ करते हैं अथवा किसी महिला का साथ लिया तो यह किस्सा भी सुनाते हैं, इन्हीे सब बेवफाई की वजह से पुरुषों द्वारा अपनी पत्नी के अतिरिक्त परायी महिला से जुड़ने पर ‘मुंह काला करना’ शब्द का उपयोग हुआ होगा। क्योकि पुरुष तो वर्तमान में जी ही नहीं पाते। पवित्र पत्नी के सामने अपवित्र बातों का उल्लेख, निश्चित ही गलत क्योंकि यह बात तो तो हर हाल में बुरी कि जिसके पास रहे, उसके भी बन कर न रह पाए।

मगर महिला की सहनशीलता देखिये, इसके बावजूद भी महिला पति को स्वीकार करती है, ये अलग बात कि कभी पति का व्यवहार बहुत बुरा लग जाय तो जवाब दे देती है अथवा अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से पति की बुराई कर देती है मगर यह तो स्वभाविक है। अच्छी अथवा बुरी बातों पर प्रतिक्रिया तो लोग व्यक्त करते ही है और इसकी चर्चा भी अपनों के बीच करते हैं, अगर महिला भी ऐसा करती है तो बिल्कुल ठीक।

महिला कुछ भी करे, तो इसकी कोई विशेष वजह होती है, वह करूणामयी, दयामयी, बुद्धिमयी, प्रेममयी, तथा काली-दुर्गा सहित कितने ही ‘मयी’ जैसे विशेषताओं से अलंकृत। इन्हीें सब विशेषताओं की वजह से महिला हर हाल में महान व विशेष विशेषताओं से परिपूर्ण मगर पुरुष को अभी बहुत सीखना व सुधरना है। उन्हंे अपने व्यवहार व कर्म में वो बड़प्पन लाना है कि ‘मुंह काला करना’ जैसे शब्द उसके लिए उपयोग न किया जाय। हम महिला को भी यह बिल्कुल अच्छा नहीं लगता कि हम महिला महिला महान व देवी कहलाय और हमारे ही साथी पुरुष ‘पतित’ के रूप में संबोधित हो, ‘मंुह काला करना’ जैसे संबोधन उनके लिए उपयोग हो। सीखना है ना हम महिला से पुरुष महोदय तो तैयार हो जाइए!

-कुलीना कुमारी, 28-9-2016              

बस एक बार

बस एक बार हमसे मिल लो मेरी जान
अगर इरादा तेरा बदल न जाय तो कहना

अभी तू उखड़े-उखड़े
अगर प्यार में मदहोश न कर दूं तो कहना

मैं प्यार का छलकता वो सागर
कोई भी पीना मुझे चाहे
मेरा अंग-अंग सोना है सोना
कोई भी छूना मुझे चाहे
तुम एक बार मुझे देखो तो जान
अगर तुम पिघल न जाओ तो कहना...

उस दुनिया में ले जाऊंगी तुमको
जहां पहले कभी तू गया न हो
वो रूप अपना दिखाऊंगी तुमको
जो पहले कभी तुमने देखा न हो
तुम वो चीज मुझमें पाओगे
सबकुछ बिसर न जाओ तो कहना...

मैं ईश्वर की वो अनमोल कृति
जिसको भी मिलूं वो खुशनसीब हो
तुम मुझको करो न इंकार कर भी लो प्यार
मेरे संग का पल बड़ा ही रंगीन हो
बस एक बार मुझे चखकर तो देखो
अगर मजा न आय तो कहना...

-कुलीना कुमारी, 28-9-2016

जरा ठहर..

ऐ दिल तू अभी न धड़क
अभी तू जरा ठहर
ये समय तेरे लड़ने का नहीं
देख तो ले हवा की रूख किधर

अभी मंजिल तेरी दूर है
तुम्हें साथी की जरूरत है अभी
बुरे को भी तू सलाम कर ले
कि तुम्हें लोगों की जरूरत है अभी
अभी बदला लेने का समय नहीं
अभी तो तू है कमजोर
ऐ दिल तू अभी न धड़क...

जब तक मंजिल पे पहुंच ना जाओ
भूला दो अपने दुश्मनों को
जो कमजोर समझ तुम्हें सताए
हो जाए औकात तो दिखाना उनको
अभी तो रजिस्टर में बस नाम लिख
किसने कितना दिया नफरत भरी जहर
ऐ दिल तू अभी न धड़क...

बुद्धि का तकाजा यही
यकीं हो जीत का तो ही लड़ो दुश्मनों से
जब हार तुम्हारी निश्चित हो
तो उलझो नहीं तुम तूफानों से
अभी गुस्सा अपना थूक लो
वहां उगलना जहां तेरे जीत की डगर
ऐ दिल तू अभी न धड़क..

- कुलीना कुमारी, 28/9/2014