Wednesday, 27 July 2016

जरा साथ

ना सोना मांगूं
ना चांदी मांगूं
इतना सक्षम हूं मैं
ये सब खुद भी अरज लूं
मैं अपना तुम पर जरा हक मांगूं
तेरा कुछ पल मैं मांगू
तेरा जरा साथ मांगूं

जिसमें छल-कपट ना हो
धोखा-धड़ी ना हो
जितना भी तू दे
खुशी से तू दे
तेरे प्यार के समंदर का
कुछ बूंदे मैं मांगूं

तुम्हें देखकर मधूर झंकार होता है मन में
जी करता है बन जाऊं तेरा
अपने आंखों में बसा ले मुझे तू
तेरे दिल का जरा गहराई मैं मांगूं

जीवन है तेरा
उसका मालिक है तू
कितना भी बुलाऊं
मेरे वजह से मगर पास ना आना
जब भी तुम्हें स्वतः मेरा ख्याल आए
चाहत बने मेरे साथ का
तो तुमसे प्यार भरी कोई रात मांगूं

-कुलीना कुमारी, 27-7-15

Sunday, 24 July 2016

उन्होंने कहा मुझसे

उन्होंने कहा मुझसे, मैं तेरा दीवाना हूं
तुमको तो आना ही है
फिर रोक सकी नहीं अपना कदम
कि प्यार तो मुझको निभाना ही है

कितनी ही रातों से मैंने नींद गवाया है
न जाने कब से चैन मुझे नहीं आया है
तेरे विरह में अब तो जीया ना जाये
मैंने तो अब दिल की प्यास जगाया है
उन्होंने कहा मुझसे, मैं तेरा प्यासा हूं
तुमको प्यास बुझाना ही है......

उनके प्यार में खिल गई मैं
मेरे प्यार में रंग गये वो
ना-ना करती रह गई
पर अंग से अंग लग गये वो
उन्होंने कहा मुझसे
मैं तेरे हुस्न का कायल
इसको तो मुझे पाना ही है....

दिल धड़के दिलवर के लिए
हम तो उनको करते हैं सलाम
प्यार में नजदीकिया क्या दूरिया
सबकुछ तो है उनके ही नाम
उन्होंने कहा मुझसे, मैं तेरे प्यार का मारा
तुम्हें आशियां सजाना ही है...

-कुलीना कुमारी
..................

अभी तक

अभी तक खुमार मेरी जान
मुझे तेरे संग बड़ा ही मजा आता है
जी तो करे
तेरे अंग-अंग से यूं ही खेलती रहंू
मुझे तेरा स्पर्श बड़ा ही मजा देता है
अभी तक खुमार मेरी जान...

ये वादियां ये प्यार के नजारे
यहंी पे ठहर जा जरा
अभी तो मैं साजन के संग
तू कोई रूकावट न ला
ओ जवानों तुम्हें भी तेरे दिलवर की कसम
अभी इधर आना नहीं
अभी तो मुझे खुमार प्यार का
 अभी तो मैं साजन की बाहों में हूं
अभी तक खुमार मेरी जान...

कभी मैं तेरे बदन को चूमती हूं
कभी तू मुझ पे अपना छाप लगाए
मुझे तो इतना मजा आता है
जैसे जहां की खुशी मेरे पास आए
ये क्रम यूं ही चलता रहे, कभी खतम ही न हो
जिसने जीवन जिया और ये सुख नहीं पाया
उसका तो जीवन ही बेकार
कलियुग में तो यही एक स्वर्ग है
अभी तक खुमार मेरी जान...

मैंने कोई बड़ा पुण्य किया होगा
जो तेरा प्यार मेरे जीवन में आए
मेरा धड़कन ही तुमसे न मिले
मेरा रोम-रोम तक तुमसे मिल पाए
इस अद्भूत आनन्द के लिए ईश्वर को नमण
नमण उन नजारों को भी जिसने हमको मिलाया
आज हमको लगे ये जीवन है सार्थक
हर तरफ प्यार का नजारा ही महके
अभी तक खुमार मेरी जान

-कुलीना कुमारी

Saturday, 23 July 2016

सच्चा

अपने इज्जत का लबादा उतार दो यार
तू जैसा है, वैसा ही देखना मुझे
तेरे विचार-व्यवहार में हो फर्क नही
अंदर हो चाहत मगर होठ तेरे हो बंद नहीं
तुम्हें नंगा अब देखना मुझे...

ढलती उमर है प्रिये
तुम और ढोंग ना करो
जिंदगी एक ही मिली
इसे यूंही ब्यर्थ ना करो
जो चाहते हो, वो तुम कहो
जो पाना चाहो, वही तुम करो
तेरे अंदर का भाव बाहर देखना मुझे..

मैं नारी हूं 
तो हरदम मर्यादा का तू ध्यान क्यों रखे
फिर अपने प्यार का क्या होगा
दोस्ती का क्या होगा
तू अपने जिस्म का भी ख्याल क्यों ना रखे
अगर जज्बात किसी के लिए तो इसको जताना है तुझे...

ना नीतियां ही काम आएगी
ना प्रतिष्ठा ही सुख पहुंचाएगा
जितना पा लोगे तुम
वही मधूर एहसास सुकून देता है
अगर बहकता है मन तो बहक जाने दो
जिस्म मिल जाने चाहे तो मिल जाने दो
तेरा कैसा भी सच्चा ही रूप देखना मुझे...

-कुलीना कुमारी, 23-7-15

Sunday, 17 July 2016

प्यार के सागर में

आओ प्यार के सागर में
हम दोनों डूब जाएं
तुम छुओ मुझे प्यार करो
हम तेरे आगोश में खो जाएं

तेरे छांव तले दुनिया मेरी
तेरे सीने में धड़कन मेरी है
तेरे आगे-पीछे ही घूमे मन
तू अब मंजिल मेरी है
हर जकड़न को तोड़ कर
हम दोनों एक हो जाए....

जब तेरा एहसास इतना मधूर
तो तुमसे मिलन का पल कैसा होगा
तेरे बाहों में हम मर जाएंगे
वो इतने आनन्द से तर होगा
हर सजा स्वीकार है
बस तू हमें मिल जाएं...

बड़ी लंबी घुटन भरी जिंदगी से भली
छोटा सा वो जीवन प्रिये
जिसमें प्रीतम का साथ हो
 तेरा हाथ मेरे हाथ हो
हो प्यार समर्पण से भरे
तुम और ना सोचो प्रिय
अब तो पूर्ण हो जाएं..

-कुलीना कुमारी, 17-7-15

अब मूर्ख नहीं बनना

मूर्ख बनाओ और शासन करो
यही तो नियम है सत्ता का
मगर अब बहना हम मूर्ख ना बनेंगे
अपना बुद्धि-बल अपने पास ही रखेंगे
किसी की भी अब गुलामी ना करेंगे

अब तक की गुलामी से हमें क्या मिला
प्यार के बदले प्यार नहीं
मेहनत के बदले पुरस्कार नहीं
बस नफरत ही हमारे हिस्से मिला

अंदर की आग को अब निकाल देंगे
क्रांति की मशाल को अब जला देंगे
चाहे कुछ भी हो जाएं मगर अब जुल्म तो नहीं सहेंगे...

इज्जत के नाम पर अगर चारदीवारी ही हमारे हिस्से
तो ऐसे इज्जतदार नहीं बनना हमको
हर कठिनाईया हमें कबूल है
मगर खुला आसमान तो चाहिए हमको

ऐसी शुचिता लेकर क्या करूंगी
जो घुट-घुट कर जीने को मजबूर करे
अब तो इसके हर ढोंग से ऊपर उठ जाएंगे...

धर्म के नाम पर हमारे पैर बड़े जकड़े गए
हमारे सोच पर लगा दिए गए पहरे
हमारे ही हाथों हमारी खुशियों के गले घोंटे गए

अब धर्म के ठेकेदारों हम पर्दाफाश करेंगे
जो हमें हमारी ही नजर से गिराए उसका सर्वनाश करेंगे
मगर खुशियों की कलियां तो अब चुन लेंगे...

-कुलीना कुमारी



Sunday, 10 July 2016

मजा

ओ यारा मस्ती कर लेने दे
तेरे साथ मुझे बड़ा मजा आता है

कितना भी रोकूं हूं खुद को
मेरा मन तो बहक जाता है

हसरत तो मेरी है
मैं तुमको खुद में समा लूं
न तेरे लिए तरसना ही पड़े
न तुमको पाने को पागल ही हो पाऊं
जब जी चाहे खेल लूं तुमसे
मेरा दिल तो तुमसे बहल जाता है
ओ यारा मस्ती कर लेने दे...

तुमसे दिल की डोर बंध गई
ये तेरे पास ही अब रहता है
कितना भी चाहूं भूला दूं तुमको
ये तो सबको भूलाकर तुमको ही याद रखता है
किसी भी कीमत पर तेरा साथ चाहिए
जैसे जीने का बल तुमसे मिलता है
ओ यारा मस्ती कर लेने दे...

तुमसे प्यार है मुझको
तो तुम पर ही मुझको हक लागे
तुमसे ही मुझे प्यार चाहिए
तेरे लिए ही मस्ती मन में जागे
ओ यारा तू भी मेरा साथ देदे
अकेले कहां मजा आता है
ओ यारा मस्ती कर लेने दे...

-कुलीना कुमारी

Wednesday, 6 July 2016

उम्मीद


उन्होंने कहा हमसे
उम्मीद न रखो

कोई बताए जरा
अगर उम्मीद न रखे
तो जिंदा कैसे रहे

कैसे रहे दोस्ती/रिश्ते
प्यार
विश्वास
सपने
और उसे पाने का भाव

फिर गर उम्मीद न हो
तो क्या कर्मठता रूठ न जाएगी
कोई मिहनत क्यों करेगा?

अगर सच पे भरोसा न हो
तो कहो कोई सच क्यों बोलेगा

सबकुछ तो उम्मीद पे कायम
हर कार्य उसी पे निर्भर

मां -बाप बच्चे को पाले
कि बूढापा का सहारा बने

कोई विरहिणी प्रीतम को पुकारे
कि वो उसको हक दे

झुके हैं सर दाता के सामने
कि वो हमको वर दे...

हां यह पल भी उम्मीद पर..
आने वाले पल का सपना भी

मेरे दिल की ये आवाज भी
अपनों पे होने वाला इसका असर भी

ये जिन्दगी भी
मौत के तरफ बढने वाला कदम भी

जो पा लिया उसकी खुशी भी
जो न मिला, उसकी तड़प भी

अपने सत्कर्मों की चमक भी
दुर्बलताओं का अफसोस भी
और ईश्वर को अंतिम प्रणाम भी...

-कुलीना कुमारी, 6-7-2016

Tuesday, 5 July 2016

पराए


ऐ दिल किसी से उम्मीद ना कर
उम्मीद तो टूट जाती है
अपने हो जाते हैं पराए
अपनापन मिट जाती है...

सपने हमने भी देखे थे
अरमान हमारा भी जगा था
मगर क्या हुआ
इसे खिलने से पहले ही मसल दिया गया
ऐ दिल किसी की हसरत ना कर
ना ही हक किसी पे जता
मिलते-मिलते साहिल छुट जाती है...

आज अफसोस हमको होता है
दिल क्यों लगाया था मैंने
प्यार का रंग क्यों चढ़ने दिया खुद पर
क्यों भरोसा किया था मैंने
ना वादे रह जाते हैं
ना रह जाती सद्भावना
दोस्ती की लाज उतर जाती है....

बड़ा स्वार्थी मानव
जिसमें फायदा दिखे, ये उधर चला जाए
ना रहती याद त्याग किसी का न मिहनत
ये तो अपने लिए कही भी लुढक जाए
ऐ दिल पलटकर देख नहीं
तुने क्या किया मगर क्या पाया
बीती हुई घड़ी वापस ना आती है...

-कुलीना कुमारी, 26/4/2015

कुछ भी नहीं

मेरे पास कुछ भी नहीं
अगर होता तो क्या क्या न देती
ये जमीं दे देती
आसमां दे देती
तुम्हें सारा जहांन दे देती

कमी कुछ मुझमें ही होगी मेरे बच्चे
जो तेरा अरमान पूरा कर न पाए
सपना तो दिखाया था मैंने बड़ा-बड़ा
मगर हकीकत का जामा पहना नहीं पाए
अगर आशिर्वाद फलता किसी का
तो तुम्हें हर खुशी का मैं आशिष देती...

आज अपनी गरीबी पे रोना आए हमें
अपने करम को कोसने का मन करता है
दोषी वो खुदा भी शायद जिसने तीक्ष्ण बुद्वि ना बक्शी
आज उनसे भी शिकबा का मन करता है
मगर इसके अलावा कर भी क्या सकती
तुम्हें तेरी खुशी मैं ला नहीं सकती..

तुम सद्भावना ही हमसे लेते जाओ
अपनी कोशिश से ही हर खुशी पाके दिखाओ
बस दुआ ही तेरी अम्मा के पास
अगर हो सके तो इसे ही फलाकर दिखाओ
मेरी बाहंे बेचैन रहती तुम्हें लेने के लिए
तुम्हें बस सीने से लगा मैं सकती...

-कुलीना कुमारी, 22/5/2015

Monday, 4 July 2016

आजाद पंछी

मैं आजाद पंछी
कोई मुझे कैद ना करे
जहां जितना मन, ठहरना उतना ही
बांधने की कोशिश ना करे

सतरंगी है पंख मेरे
सतरंगी सपने
यहां-वहां उड़ा करू मैं
मेरे सोच हैं अनोखे
अपनी आंखों से दुनियां देखना मैं चाहंू
कोई मेरी सोच पर पहरा लगाया न करे....

ये कहां पर लिखा
किसी के साथ रात गुजार ली तो उसकी औरत हो गई
जो पल बीत गया, जो बात बीत गई
वो कहानी वहीं पे खतम हो गई
कोई किसी भी बात की वजह से राह रोका ना करे..

मेरी नम्रता को कमजोरी ना समझे
कानून की समझ हमें, नियम का भी ज्ञान हमको
सोचने का हक हां बोलने का हक
अपने मन से भी जीने का हक हमको
कोई मेरे मधूर जीवन में जहर घोला न करे...

-कुलीना कुमारी, 3-7-15

जरूरी तो नहीं

इक बार तुने प्यार किया
मेरा साथ दिया
हर बार तू मुझे चाहे
जरूरी तो नहीं

मूड भी कोई चीज है
परिस्थितियां भी कोई चीज
तू हर हाल में मुझे सुने
जरूरी तो नहीं

मैं तुमको आवाज दूं तू न सुने
तो मुझको बुरा क्यों लगे
कभी प्यार किया तो किया
अब न करे तो बुरा क्यों लगे
सोच बदल जाय, विचार बदल जाय
दिल का भाव बदल जाय
तू हर हाल में मेरा बने
जरूरी तो नहीं...

ठीक है वो दौर हमने जिया
जब पागल हुआ करते
मैं तुमको भड़काया करती
तुम मुझको चूम लिया करते
मगर शरीर ढल जाय
क्षमताएं बदल जाय
तू पहले सा दीवाना बने
जरूरी तो नहीं ...

तेरे वादें को मैं मुट्ठी में क्यों बांधूं
समय बदलता है पल-पल
हो सकता कोई और तेरे जीवन में
नया सजाता है दिल पल-पल
तू पुराने से ही काम चलाए
नया को जीवन में न लाए
जरूरी तो नहीं ...
-कुलीना कुमारी, 3-7-2016

Saturday, 2 July 2016

स्त्रीजनित पीड़ा

हर बार
हर महीने
मासिक धर्म आते ही
स्त्रीजनित पीड़ा बढ जाती है

बढ जाता है
कमर का दर्द
पेट-पीठ का दर्द
यौनांग में जलन
ब्लडिंग होने से
शरीर में बढने वाला चिपचिपापन
उठने-बैठने में दिक्कतें
और काम करते या चलते वक्त
कहीं शरीर का तरल
हमारे बाहरी आवरण वस्त्र पर न आ जाय,
बढ़ जाता है इसका भी डर
इसके अतिरिक्त भी कितने ही जान-अनजान
पीड़ाएं होनी शुरू हो जाती है

युग वो भी खराब था
जब इन दिनों महिलाओं को अपवित्र करार देकर
उसे अलग-थलग रहने पर मजबूर किया जाता था

मगर आधुनिक युग भी कहां अच्छा
सामान्य माने जाने की जोर व काम की अधिकता
इन दिनों भी महिलाओं को आराम करने नहीं देता
हम उठते-बैठते व अन्य दिनों के तरह ही
सभी कार्य निबटाते हैं या निबटाने की कोशिश करते हैं

मगर पीड़ाएं तब अधिक बढ जाती है
जब इन 4-5 दिनों में भी घर का मर्द
हमें अतिरिक्त सहूलियतें देने की कोशिश नहीं करता
हमारी आंखों के समक्ष रहकर
या सबकुछ जान समझ कर भी
घर की जिम्मेदारियां
हम महिला से ही पूरा करने की उम्मीद करता है
या थोपे रखता है

हां तब रोना बहुत आता है
और आता है विद्रोह का भाव भी
सोचाने लगता है तब बार-बार
किसके लिए जिए जा रहे
जब हमारा शरीर कमजोर
हमें आराम की चाहत
अपनों के प्यार व विश्वास की चाहत
तो भी हमारे लिए सोचने वाला कोई नहीं....

-कुलीना कुमारी, 2-7-2016

मजबूत

अब इतनी मजबूत हो गई हूं
हर मुश्किल में जीना जान लूं
तुम मुझको गिराते रहो बेशक
पर अब तो मैं उठना जान लूं

तेरे दिए जख्म से तो
मेरा हृदय भरा हुआ है
तुने इतने मुझको दर्द दिए
कि हिर्दय मेरा पत्थर बना हुआ है
अब तो तेरे चोट का असर नहीं होता
मैं तो दर्द में भी हंसना जान लूं

तुने मेरे पैर खींचे तो बहुत
बेड़ियां भी तुमने खूब डाले
कराहते हुए भी चलना मैंने न छोड़ा
अब तो आ ही गये हम आगे
तुम मेरे रास्ते बंद करते रहो
मैं तो कैसे भी निकलना जान  लूं

जब इक बार मिल गई सफलता
तो उत्साह अब मेरा कमेगा नहीं
ये सर तो अब उठ चुका है
सांसे हैं जब तक थमेगा नहीं
अब तो तुम कितना भी तूफान ला दो
मैं तो मंजिल तक पहुंचना जान  लूं

-कुलीना कुमारी

बुरा तो ना मानोगे...


ओ यारा कभी तुमसे थोड़ा प्यार मांग लूं
बुरा तो ना मानोगे
जब खुशियां मुझसे रूूठ जाए
तो तुमसे थोड़ा बहार मांग लूं
बुरा तो ना मानोगे

कब क्या चीज की जरूरत पड़ पाए
पता नहीं होता
आज मन है खिला-खिला
कब उदास हो जाए पता नहीं होता
जब बेचैनी मुझ पर छा जाए
तो तुमसे थोड़ा करार मांग लूं
बुरा तो ना मानोगे...

कभी कोई मेरा हृदय तोड़ दें
कभी कोई मुझे छोड़ दे
जब अपना मुझको ठुकरा जाएगा
जब विश्वास मेरा तोड़ दें
जब यकीन मेरे पास से जाने लगेगा
तो तुमसे थोड़ा ऐतवार मांग लूं
बुरा तो ना मानोगे...

अगर जीवन के सफर में
साथी मुझको मिले ही नहीं
कोई मुझको चाहे ही नहीं
किसी से मेरा दिल ये खिले ही नहीं
जब तन्हाइयां काटे ना कटेगी
तो तुमसे थोड़ा साथ मांग लूं
बुरा तो ना मानोगे..

-कुलीना कुमारी

Friday, 1 July 2016

किसकी तमन्ना

न जाने किसकी तमन्ना मुझे है
किसका इंतजार रहता है
वह कौन है जो आए न आए
प्यार मगर जताता है

जब-जब अंधेरा गहराने लगे
राह मुझे न दिखता है
भूल-भलैया में फंसने लगंू
मन विचलित हो जाता है
तब कौन आकर मेरे हर्दय में ज्योत जलाए
किसकी मधुर स्वर सुनाई पड़े
कौन दिशा दिखाता है
न जाने किसकी तमन्ना मुझे है....

जो हर सुख-दुख के भीतर भी
एहसास मुझे कराता है
सुख में कहे इतरा न तू
देखंू तुझे मैं
दुख में कहे घबड़ा न तू,
संग तेरे मैं
वह कौन सा मेरा साथी है
जो हर हाल में
संग मेरे चलता है
न जाने किसकी तमन्ना मुझे है....

कौन सी सŸाा जो दिखे न दिखे
महसूस मगर होता है
जो कण-कण में, जीवन में,
हर सुंदरतम चीजों में
अपनी झलक दिखाता है
मेरा समर्पण उनके लिए हो
जो प्यार से मुझे संबारे
वह कौन है जो सबसे सुंदर, ताकतवर
मन उसी को ढूंढता रहता है
न जाने किसकी तमन्ना मुझे है....

-कुलीना कुमारी

मीठी नजर

धन चाहे ना दो, मां बल चाहे ना दो
लेकिन देदो वो मीठी नजर
जो मुस्कुरा दे जीवन सफर

तुझे देखने के बाद कुछ और न बचता
ऐसा सुना है मैंने मां
तुझे देख कर मैं तृप्ति रहना चाहूं
दिखा दो, दिखा दो, दिखा दो वो रूप मां
वर चाहे ना दो, मां बल चाहे ना दो
लेकिन दिखा दो वो शांति डगर
जो मुस्कुरा दे जीवन सफर...

चाहे यूं ही रहे वरषों गरीबी का साया
लेकिन मन मेरा उससे नहीं घबराये
चाहे बैठा रहे सर पर पहाड़ दुखों का
लेकिन मन मेरा उससे न डराए
संग चाहे ना दो, मां बल चाहे ना दो
लेकिन मिटा दो मेरे मन का डर
जो मुस्कुरा दे जीवन सफर...

यही एक अरमान मेरी है माता
तेरी छवि सदा मन में बसे
लोभ-लालच मुझको नहीं हो
माया के जंजाल में हम न फंसे
यश चाहे ना दो, मां बल चाहे ना दो
लेकिन उठा दो हानि-लाभ से ऊपर
जो मुस्कुरा दे जीवन सफर...

-कुलीना कुमारी

कुछ टूटा तो नहीं

तुने बुरा कहा या मैंने
कुछ हुआ तो नहीं
कुछ टूटा तो नहीं

विश्वास का दरिया जो बहता था अविरल
वो अब कहीं ठहर गया
जो भाव मन में अच्छे पनपते
वो बनना बंद हुआ
तेरे लिए मन तीखा-तीखा
कहीं दिल टूटा तो नहीं..

प्यार को नहीं पसंद
कोई उसको अहंग दिखाए
कोई उसको आंख दिखाए
कोई उसको घमंड दिखाए
अब मन तुम्हें अपना न समझे
इसका गम हुआ तो नहीं...

कुछ मैंने भी तेरे लिए किया
कुछ तुमने भी किया होगा
मगर अब सबकुछ खतम-सा लगे
इतना चोट लगा होगा
फिर भी दुआ है तुमको
मगर आंखे नम क्यों
तुमसे गिला तो नहीं...

-कुलीना कुमारी, 1-7-2016