Monday, 4 July 2016

जरूरी तो नहीं

इक बार तुने प्यार किया
मेरा साथ दिया
हर बार तू मुझे चाहे
जरूरी तो नहीं

मूड भी कोई चीज है
परिस्थितियां भी कोई चीज
तू हर हाल में मुझे सुने
जरूरी तो नहीं

मैं तुमको आवाज दूं तू न सुने
तो मुझको बुरा क्यों लगे
कभी प्यार किया तो किया
अब न करे तो बुरा क्यों लगे
सोच बदल जाय, विचार बदल जाय
दिल का भाव बदल जाय
तू हर हाल में मेरा बने
जरूरी तो नहीं...

ठीक है वो दौर हमने जिया
जब पागल हुआ करते
मैं तुमको भड़काया करती
तुम मुझको चूम लिया करते
मगर शरीर ढल जाय
क्षमताएं बदल जाय
तू पहले सा दीवाना बने
जरूरी तो नहीं ...

तेरे वादें को मैं मुट्ठी में क्यों बांधूं
समय बदलता है पल-पल
हो सकता कोई और तेरे जीवन में
नया सजाता है दिल पल-पल
तू पुराने से ही काम चलाए
नया को जीवन में न लाए
जरूरी तो नहीं ...
-कुलीना कुमारी, 3-7-2016

No comments:

Post a Comment