उन्होंने कहा हमसे
उम्मीद न रखो
कोई बताए जरा
अगर उम्मीद न रखे
तो जिंदा कैसे रहे
कैसे रहे दोस्ती/रिश्ते
प्यार
विश्वास
सपने
और उसे पाने का भाव
फिर गर उम्मीद न हो
तो क्या कर्मठता रूठ न जाएगी
कोई मिहनत क्यों करेगा?
अगर सच पे भरोसा न हो
तो कहो कोई सच क्यों बोलेगा
सबकुछ तो उम्मीद पे कायम
हर कार्य उसी पे निर्भर
मां -बाप बच्चे को पाले
कि बूढापा का सहारा बने
कोई विरहिणी प्रीतम को पुकारे
कि वो उसको हक दे
झुके हैं सर दाता के सामने
कि वो हमको वर दे...
हां यह पल भी उम्मीद पर..
आने वाले पल का सपना भी
मेरे दिल की ये आवाज भी
अपनों पे होने वाला इसका असर भी
ये जिन्दगी भी
मौत के तरफ बढने वाला कदम भी
जो पा लिया उसकी खुशी भी
जो न मिला, उसकी तड़प भी
अपने सत्कर्मों की चमक भी
दुर्बलताओं का अफसोस भी
और ईश्वर को अंतिम प्रणाम भी...
-कुलीना कुमारी, 6-7-2016
No comments:
Post a Comment