Saturday, 2 July 2016

मजबूत

अब इतनी मजबूत हो गई हूं
हर मुश्किल में जीना जान लूं
तुम मुझको गिराते रहो बेशक
पर अब तो मैं उठना जान लूं

तेरे दिए जख्म से तो
मेरा हृदय भरा हुआ है
तुने इतने मुझको दर्द दिए
कि हिर्दय मेरा पत्थर बना हुआ है
अब तो तेरे चोट का असर नहीं होता
मैं तो दर्द में भी हंसना जान लूं

तुने मेरे पैर खींचे तो बहुत
बेड़ियां भी तुमने खूब डाले
कराहते हुए भी चलना मैंने न छोड़ा
अब तो आ ही गये हम आगे
तुम मेरे रास्ते बंद करते रहो
मैं तो कैसे भी निकलना जान  लूं

जब इक बार मिल गई सफलता
तो उत्साह अब मेरा कमेगा नहीं
ये सर तो अब उठ चुका है
सांसे हैं जब तक थमेगा नहीं
अब तो तुम कितना भी तूफान ला दो
मैं तो मंजिल तक पहुंचना जान  लूं

-कुलीना कुमारी

No comments:

Post a Comment