ओ यारा कभी तुमसे थोड़ा प्यार मांग लूं
बुरा तो ना मानोगे
जब खुशियां मुझसे रूूठ जाए
तो तुमसे थोड़ा बहार मांग लूं
बुरा तो ना मानोगे
कब क्या चीज की जरूरत पड़ पाए
पता नहीं होता
आज मन है खिला-खिला
कब उदास हो जाए पता नहीं होता
जब बेचैनी मुझ पर छा जाए
तो तुमसे थोड़ा करार मांग लूं
बुरा तो ना मानोगे...
कभी कोई मेरा हृदय तोड़ दें
कभी कोई मुझे छोड़ दे
जब अपना मुझको ठुकरा जाएगा
जब विश्वास मेरा तोड़ दें
जब यकीन मेरे पास से जाने लगेगा
तो तुमसे थोड़ा ऐतवार मांग लूं
बुरा तो ना मानोगे...
अगर जीवन के सफर में
साथी मुझको मिले ही नहीं
कोई मुझको चाहे ही नहीं
किसी से मेरा दिल ये खिले ही नहीं
जब तन्हाइयां काटे ना कटेगी
तो तुमसे थोड़ा साथ मांग लूं
बुरा तो ना मानोगे..
-कुलीना कुमारी
No comments:
Post a Comment