Saturday, 25 June 2016

जीवन की उलझनें

जीवन की उलझनें हैं कठिन
मगर सुलझाना पड़ेगा

बड़ी मुश्किल दुनिया की रीति
मगर निभाना पड़ेगा

बोझ सर पे जिम्मेदारियों का
चला नहीं जाए मगर
राह दुर्गम बहुत
बढा नहीं जाए मगर
फिर भी कुछ भी करके
मंजिल तो पहुँचना पड़ेगा...

मां बाबा के संग थे
तो कितनी निश्चितंता थी
बोझ उनके सर पे था
हममें स्वतंत्रता थी
मगर ब्याह करके परिवार बढाया
अब सबको लेके चलना पड़ेगा..

जरूरतें इतना हावी अपनों की
अपने लिए सोच नहीं पाए
क्यों आए क्या है करना
समझ नहीं पाए, खुद को पढ नहीं पाए
कहीं जिम्मेदारियों में पिसते-पिसते
अलविदा न कह जाऊं
दिल में वो गांठ भी रखना पड़ेगा...

-कुलीना कुमारी, 25-6-2016

No comments:

Post a Comment