Thursday, 11 August 2016

और सोचना ही क्यों...

तुम्हें प्यार मुझसे
मुझे प्यार तुमसे
और सोचना ही क्यों
आओ प्यार कर लेते हैं

तेरे दिल में सुरतियां मेरी
मेरे दिल में धड़के है तू
तो दुरियां रखना ही क्यों
आओ गले मिल लेते हैं

कितना भी रोकूं खुद को
तुम पे प्यार आ ही जाए
मचलता दिल हमसे कहे
अब तो तुमसे मिल ही जाए
बेकरारी तेरी भी झलके है खूब
आओ करार ले लेते हैं...

उजले भविष्य की कामना में
आज तड़प-तड़प जीना न चाहूं
कल जो भी हो मंजूर है
मगर तुमको पा लेना चाहंू
तेरे तन-बदन में भी प्यास दिखने लगी
आओ प्यास बुझा लेते हैं...

जो घुट-घुट कर जीना चाहे
वो ऐसे ही जीवन बिताए
मैं तो हर पल भोग लेना चाहूं
मिलती खुशी को हम न ठुकराए
तुम हमसे मजा लो हम तुमसे लेले
जो दिल कहे कर लेते हैं

-कुलीना कुमारी

1 comment:

  1. वाह कुलीना जी
    प्रणय आमन्त्रण का मनमोहक वर्णन

    ReplyDelete