Sunday, 14 August 2016

ये मुझको ही मालूम नहीं

कितना प्यार है आपसे
ये मुझको ही मालूम नहीं
पर दुरियां आपकी मुझे न भाते हैं
दिल यही आवाज दे
जल्दी मिल लू आपसे
कि आपके बिना तो कुछ भी नहीं सुहाते हैं

मेरे कतरे-कतरे में जैसे चाहत आपकी
आप ही इसमें बसते है
धड़कन मुझसे कहे, मेरा मालिक कोई और है
हम तो उसी के वजह से चलते हैं
कितना प्यार है आपसे
ये मुझको ही मालूम नहीं
पर आपकी वजह से सांसे चलते हैं

आप प्यार करे तो सुख मिल पाए
आप हो नाराज तो चैन उड़ जाता है
जैसे आपके हिसाब से ही खुशियों के देवता चले
वह तो आपका कहना मानता है
कितना प्यार है आपसे
ये मुझको ही मालूम नहीं
पर हम हंसते हैं तो आपकी वजह से हंसते हैं

आप ही सपना मेरे मंजिल मेरे आप ही
कुछ और मुझे नहीं चाहिए
आप मिल जाए तो दुनिया लगे कदमों में
संसार मेरे बाहों में कुछ और मुझे नहीं चाहिए
कितना प्यार है आपसे
ये मुझको ही मालूम नहीं
पर हम तो आपकी वजह से जीते हैं

-कुलीना कुमारी

No comments:

Post a Comment