तुम कहां हो सजन
मैंने खुद को सजा लिया है
जो तुमको भा सके
ऐसे सुंदर बना लिया है
पहन ली मैंने
तेरे पसंद की चूड़िया
देखो लगा ली मैंने
जो तुमको भाए ऐसी बिन्दियां
तेरे प्यार के इत्र से
अपना तन-मन महका लिया है.....
ये रूप-यौवन श्रृंगार मेरा
तेरे बिन किस काम का
तुमसे ही मिलकर मिलती खुशी
ये जीवन ही किस काम का
मेरा रोम-रोम गाए तेरा ही नाम
ऐसे तुझको बसा लिया है...
बंद आंखों में भी रहे चेहरा तेरा
तू इतना गवारा लगे
तेरे बिना कुछ भाए नहीं
तू इतना मुझे प्यारा लगे
तुमसे ही मिलकर हम होते पूर्ण
तेरा हिस्सा बना लिया है...
छलके हैं मेरी आंखों के प्याले
ये जाम तुमको पिलाऊं मैं कैसे
मेरा अंग-अंग मचले तुमसे मेल को
मगर तुमसे मिलाऊं मैं कैसे
अब आके मिल भी लो
दिल अपना जता दिया है...
-कुलीना कुमारी, 25-8-2016
मैंने खुद को सजा लिया है
जो तुमको भा सके
ऐसे सुंदर बना लिया है
पहन ली मैंने
तेरे पसंद की चूड़िया
देखो लगा ली मैंने
जो तुमको भाए ऐसी बिन्दियां
तेरे प्यार के इत्र से
अपना तन-मन महका लिया है.....
ये रूप-यौवन श्रृंगार मेरा
तेरे बिन किस काम का
तुमसे ही मिलकर मिलती खुशी
ये जीवन ही किस काम का
मेरा रोम-रोम गाए तेरा ही नाम
ऐसे तुझको बसा लिया है...
बंद आंखों में भी रहे चेहरा तेरा
तू इतना गवारा लगे
तेरे बिना कुछ भाए नहीं
तू इतना मुझे प्यारा लगे
तुमसे ही मिलकर हम होते पूर्ण
तेरा हिस्सा बना लिया है...
छलके हैं मेरी आंखों के प्याले
ये जाम तुमको पिलाऊं मैं कैसे
मेरा अंग-अंग मचले तुमसे मेल को
मगर तुमसे मिलाऊं मैं कैसे
अब आके मिल भी लो
दिल अपना जता दिया है...
-कुलीना कुमारी, 25-8-2016
No comments:
Post a Comment