Saturday, 3 September 2016

अजनबी

ठहर जा ठहर जा ठहर जा अजनबी
इस पल का मजा ले लेने दो
तेरा स्पर्श तो मुझमें लाए दिवानगी
जरा दिवाना तो बन जाने दो

तेरे नैन तो बड़े मतवाले
मुझको पिलाने लगे हैं
तेरे होंठ तो बड़े हैं रसीले
मुझको लुभाने लगे हैं
तेरे बदन में तो बिजली सी दौड़े
मुझसे दूर हुआ जाए नहीं
ठहर जा ठहर जा ठहर जा अजनबी...

तेरी छुअन क्या मिली
मस्तियेंां सी मुझ पे छाने लगी है
अंग-अंग सिहरने लगा है
तमन्नाएं भड़कने लगी है
अभी तो तू मुझको चिपटाए ही रख
तुमसे अलग हुआ जाए नहीं
ठहर जा ठहर जा ठहर जा अजनबी...

तुमसे मेरा यौवन मचल गया
इसमें मेरा दोष तो नहीं
अब तू मेरी प्यास बुझा
यूं आग लगाकर मुझे छोड़ नहीं
अभी तो प्यार ही सबसे अच्छा लगे
इसके अलावा कुछ दिखे ही नहीं
ठहर जा ठहर जा ठहर जा अजनबी...

- कुलीना कुमारी, 3/9/2014

No comments:

Post a Comment