Sunday, 10 July 2016

मजा

ओ यारा मस्ती कर लेने दे
तेरे साथ मुझे बड़ा मजा आता है

कितना भी रोकूं हूं खुद को
मेरा मन तो बहक जाता है

हसरत तो मेरी है
मैं तुमको खुद में समा लूं
न तेरे लिए तरसना ही पड़े
न तुमको पाने को पागल ही हो पाऊं
जब जी चाहे खेल लूं तुमसे
मेरा दिल तो तुमसे बहल जाता है
ओ यारा मस्ती कर लेने दे...

तुमसे दिल की डोर बंध गई
ये तेरे पास ही अब रहता है
कितना भी चाहूं भूला दूं तुमको
ये तो सबको भूलाकर तुमको ही याद रखता है
किसी भी कीमत पर तेरा साथ चाहिए
जैसे जीने का बल तुमसे मिलता है
ओ यारा मस्ती कर लेने दे...

तुमसे प्यार है मुझको
तो तुम पर ही मुझको हक लागे
तुमसे ही मुझे प्यार चाहिए
तेरे लिए ही मस्ती मन में जागे
ओ यारा तू भी मेरा साथ देदे
अकेले कहां मजा आता है
ओ यारा मस्ती कर लेने दे...

-कुलीना कुमारी

2 comments:

  1. वाह वाह , आपकी रचनाएं मन के भावों को जगा देती हैं ।

    ReplyDelete
  2. वाह वाह , आपकी रचनाएं मन के भावों को जगा देती हैं ।

    ReplyDelete