Wednesday, 10 August 2016

नींद नहीं आएगी

मैंने आग तुझ में लगा दी है
आज नींद तुम्हें नहीं आएगी

मैंने तेरा पुरूषार्थ जगा दिया है
आज नींद तुम्हें नहीं आएगी

तू झिझकता रहा तो पत्थर बता दिया
तू मुझसे जताया न प्यार तो ठंढा बता दिया
मैंने खिल्ली उड़ा लाज तेरी भगा दी है
आज नींद तुम्हें नहीं आएगी

अब तू सपनों में मेरे खोने लगेगा
अपने दिल को सुनेगा खुद को पढ़ने लगेगा
तुम्हें तेरा दर्शन करा होश मैंने उड़ा ली है
आज नींद तुम्हें नहीं आएगी

आग मुझमें लगी तो बक्शती मैं कैसे
मैं जागूं रातभर तुम्हें सोने देती मैं कैसे
जो बुझाए न बुझे ऐसी हसरत जगा दी है
आज नींद तुम्हें नहीं आएगी

-कुलीना कुमारी, 9-8-2016

2 comments: