Friday, 5 August 2016

आज फिर

आज फिर मोहे तू याद आए
तेरा प्यार सताए

अब आ भी जा सजन
तेरे बिना नीन्द नहीं आए

कैसी नौकरिया तिहारी
प्रिया की जरूरत न पूराबे
कपड़ा-लत्ता, गहना-गुड़िया पहन लूं
मगर ये मेरी प्यास न बुझाबे
फिर से वो खेल खेलना मुझे
हारकर भी मजा आ जाए...

तेरे बिन यौवन किस काम का
ये श्रृंगार मेरा
तब ही निखरती हूं सजन
जब होता है तेरा प्यार मेरा
तू सौंप दें अपना जिस्म-जान मेरे नाम
तो ही मुझे चैन आ पाए...

उस प्यार की अगन लग गयी है
बुझाए बिन ये मानेगी नहीं
अब तेरे अलावा दिखे ही नहीं
जैसे तेरे अलावा और जाने नहीं
तू मुझमें समा या समा लूं मैं तुझमें
जीते जी ईश्वर से मिल जाए...

-कुलीना कुमारी, 5-8-2016

No comments:

Post a Comment