Thursday, 4 August 2016

इस पल जीते हैं

ना कसमें खाते हैं
ना वादा करते हैं
हम तो इस पल जीते हैं
इसी पल जीते हैं

जकड़न हमको पसंद नहीं
हम अवारा बादल सा
जहां मन हो वहीं बरसते हैं
हम तो इस पल जीते हैं

कोई हमने ना पूछे
कल हमने क्या किया
किससे प्यार किया
किससे इकरार किया
किसको मैंने साथ दिया
किसका मैंने साथ लिया
कल की बातें तो इतिहास है
हम तो आज में जीते हैं
हम तो इस पल जीते हैं...

जिंदगी एक सफर
चलते-चलते जहां मन हो ठहर जाए
कभी कोई हमसे ऊब जाए
तो कभी मन भर जाए तो आगे बढ़ जाए
ना जाने कितने पड़ाव ऐसे हमने गिने भी नहीं
हम तो ऐसे-वैसे जीते जाते हैं
हम तो इस पल जीते हैं...

ना शिकबा उनसे
जिन्होंने हमको छोड़ दिया
ना अफसोस खुद से ही
कि किसी का दिल क्यो तोड़ दिया
जिंदगी इतनी बड़ी, छोटी-बड़ी बातंे होती ही रहती
हम तो हर रंग का मजा लेते हैं
हम तो इस पल जीते हैं...

अपने आप से हमें अफसोस नहीं
हमें मालूम है, इंसान हम
कभी गिरे तो कभी गिराये भी होंगे
मगर सांस अभी तो जिंदा हम
अभी सम्हले हम तो कितनो को सम्हाले भी होंगे
अच्छा-बुरा करते-करते जिंदगी खतम हो जाए
हम तो किसी से भी मोह नहीं करते हैं
हम तो इस पल जीते हैं...

-कुलीना कुमारी, 4-8-15

No comments:

Post a Comment