Tuesday, 30 August 2016

इंतजार करना

तुम मेरा इंतजार करना
मैं आऊंगी आऊंगी
तुमसे प्यार करने आऊंगी

ये आग तुझमें ही नहीं
मुझमें भी लगी मेहबूब
मैं अपनी आग बुझाने आऊंगी

एक अजब सी लगन लगी मुझमें
जब तब तेरा ध्यान आता है
मेरा तन-मन कहे प्यासा हूं
मुझे तुम पे प्यार आता है
ये प्यार तुमसे मांगने मैं आऊंगी
मैं खुद को लूटाने आऊंगी आऊंगी
तुम मेरा इंतजार करना..

ये दुनिया सुंदर लगने लगी
हर नजारा मुझे सुहाने लगा
जब से बसा तू अंखियन में
मेरा मन-प्राण संबरने लगा
मैं तुमसे और खुशियां मांगने आऊंगी
अपनी खुशियां देने आऊंगी आऊंगी
तुम मेरा इंतजार करना...

अरमान मेरा कहता है मचलकर
तेरे लिए बने तुझमें ही मिल जाना है
विरह का बादल अब हटा भी दो सजना
तुम्हें पूरा पाना तेरा बन जाना है
तू आनन्द का सागर गोता लगाने आऊंगी
तुम्हें खुद को सौंपने आऊंगी आऊंगी
तुम मेरा इंतजार करना...

-कुलीना कुमारी, 30-8-15

4 comments: