Thursday, 1 September 2016

नम्बर


यार तू मुझसे ये मत पूछ
तेरा नम्बर है क्या
जब जो भाया उसी को प्यार कर लिया
तू ये मत पूछ
मैंने कितनों को चाहा

जब भी मुझको तन्हाई मिली
अगर किसी ने भी हाथ बढ़ाया
अगर उसका अंदाज भा गया
तो मैंने उसका साथ ले लिया...

राह चलते किसी की भी सूरतियां भाई
अगर किसी को भी देख के दिल मचल गया
तो मैंने उसको ऑफर कर दिया
अगर उसने भी चाहा तो उसको अपना बना लिया...

मैं जहां भी रही
कोई न कोई मेरा यार रहा
जवानी के इतने बसंत बीते
मैंने गिने ही नहीं मुझे कब कौन कहां पर मिला...

मैंने अपने लिए कोई सीमा रखी ही नहीं
कोई जकड़न मुझको भाया ही नहीं
जब तक भाया चली किसी के संग
जब न भाया तो उससे रखा ही नहीं...

इसी क्रम में तू मेरा अगला हिस्सा
मैं तो ऐसी ही हूं तू चलना चाहे तो चल मेरे संग
वरना तुमसे जो मुझको मिला सो मिला
मुझसे जो तुमको मिला बस उतना ही तेरा रहा..

- कुलीना कुमारी, 1/9/2014

1 comment:

  1. वाहह वाहःहः

    तेरा नंबर है क्या ?

    ReplyDelete